Zika Virus Infection | ……. इसलिए ग्राम पंचायत ने गांव भर में बांटा कंडोम ; पुणे में कोरोना के बाद एक अन्य VIRUS ने बढ़ाई चिंता 

पुणे (Pune News), 13 अगस्त : कोरोना संक्रमण के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में जीका वायरस (Zika Virus Infection) ने एंट्री ले ली है।  पुणे जिले के पुरंदर तालुका के बेलसर में राज्य में जीका वायरस (Zika Virus Infection) का पहला मरीज मिला है।  जीका वायरस के मरीज मिलने के बाद राज्य का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।  बेलसर (Belsar) गांव में जीका वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए राज्य भर की कई टीमें यहां आकर नागरिकों की  विभिन्न तरह की टेस्टिंग की है।  साथ ही इसके वायरस को रोकने के लिए विभिन्न तरह के उपाय शुरू किये है।

 

इसी के तहत ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) दवारा ग्रामीणों को कंडोम (condoms) का वितरण किया गया है।  साथ ही अगले चार महीने तक गांव की महिलाओं से गर्भधारण नहीं करने के लिए कहा गया है।  यह सलाह मेडिकल अधिकारियों ने दी है।  पुरुषों के वीर्य में जीका वायरस मिलने की वजह से अगले चार महीने तक शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने से बचने या सुरक्षित तरीके से संबंध बनाने की सलाह मेडिकल विभाग (Medical Department) की तरफ से दी गई है।  कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में  स्थिति विकत हो गई है और अब जीका वायरस (Zika virus) से यह चिंता बढ़ गई है।  बेलसर गांव में हर तरफ भय का माहौल है।

बेलसर में 55 वर्षीय महिला को जीका वायरस का संक्रमण हुआ है।  इसलिए केंद्र सरकार (Central Government) और राज्य प्रशासन (State Administration) दवारा बेलसर गांव में विभिन्न उपाय किये जा रहे है।  इसलिए प्रशासन ने बेलसर (Belsar) में किसी महिला से अगले चार महीने तक गर्भधारण नहीं करने की सलाह दी गई है।  इसे देखते हुए ग्राम पंचायत की तरफ से ग्रामीणों के बीच कंडोम बांटा गया है।

एडिस एजिप्ट मच्छर (aedes aegyp mosquito) से जीका वायरस होता है। जीका वायरस का सबसे अधिक खतरा गर्भवती महिलाओं को रहता है।  जीका वायरस की वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बेहद गलत असर पड़ने की आशंका रहती है।

बच्चे का मस्तिष्क का विकास रुक सकता है। जिससे समय से पहले प्रसूति होने का खतरा रहता है. जीका संक्रमण पुरुष के वीर्य में चार महीने तक जिंदा रह सकता है।

 

Mahabaleshwar Strawberry | ‘महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी’ पर डाक विभाग ने जारी किया स्पेशल कवर

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज