जरीन खान ने इस तरह मनाया अपने बर्थडे – VIDEOS

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – एक्ट्रेस जरीन खान 32 साल की हो गई है। जरीन ने अपना बर्थडे परिवार और फ्रेंड्स के संग मनाया। जरीन अपने इंस्टा अकाउंट पर कई सारे फोटोज और वीडियो शेयर की है। इन वीडियो में जरीन अपने फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ केक काटते नज़र आ रही है। जिसमें जरीन मस्ती करते दिख रही है। पिछले साल भी जरीन की बर्थडे पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस दौरान उन्होंने 2011 में आई फिल्म ‘रेडी’ के गाने ‘केरेक्टर ढीला है..’ पर डांस किया था। जो की काफी वायरल हुआ था। जरीन द्वारा हालही में शेयर किये गए वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो को अब तक हज़ारों लोगों ने देखा है। साथ ही फैंस कमेंट बॉक्स पर जरीन को बर्थडे विश भी कर रहे है। जरीन बॉलीवुड में एक हॉट एक्ट्रेस में से एक है। वह अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है।