पुणे के सिंहगढ़ रोड परिसर में युवक की गला दबाकर और सिर पर वार कर हत्या ! शव पानी की टंकी में मिला

पुणे, 2 जून : युवक की गला दबाकर और सर पर हमला कर हत्या कर शव को पानी की टंकी में डालने की घटना सामने आई है।  अभी तक हमलावर और  हत्या को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सिंहगढ़ रोड परिसर से यह घटना सामने आई है।
मृतक का नाम कृष्णकुमार गुरुचरण प्रसाद (उम्र 28 ) है।  इस मामले में सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस  दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णकुमार सेन्ट्रीग का काम करता था।  वह सिंहगढ़ परिसर में रहता था.उसकी शादी नहीं हुई थी. लेकिन जानकारी मिली है कि वह लिव इन रिलेशनशिप में  रहता था।  दो दिन पहले 31 मई को नरहे  अभिनव  कॉलेज के पास शिबनेरी बी में नया कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. नागरिकों ने यहां के पानी की टंकी में शव देखा।  इसकी जानकारी सिंहगढ़ रोड पुलिस को दी गई।  इसके बाद सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर देवीदास घेवारे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकाला गया।  शव को ससून हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि सिर  पर वार और गला दबाने से मौत हुई है।  इसके अनुसार पुलिस ने केस दर्ज किया है हत्या की वजह और हमलावर के बारे  में जानकारी जुटाई जा रही है।  पुलिस इंस्पेक्टर घेवारे ने  कहा कि जल्द  मामले का खुलासा होगा।