सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण युवक ने गंवाई जान

पुणे: सिन्हगड क्षेत्र निर्माण साइट पर पायलिंग मशीन का काम शुरू था। लापरवाही के कारण इस मशीन से धक्का लअगने से एक युवक कि जगह पर ही मौत हो गयी। इस मामले में सुपरवाइजर के साथ ही दो अन्य पर केस दर्ज किया गया है।

मृतक का नाम अक्षय मनेक टेकाम (उम्र 20, नि. धर्मावत नगर लेबर कैम्प मध्य प्रदेश) है। इस मामले में प्रसाद पाइल्स प्रोजेक्ट लिमिटेड कम्पनी के सुपरवाइजर विशाल दिनेश चोबे (उम्र 26, नि. धायरी, मूल उत्तरप्रदेश) व पायलिंग मशीन के चालक अजय विजय बहादूर यश्पाल (उम्र 24, नि. वडगांव बुद्रुक, मूल उत्तरप्रदेश) पर अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस हवलदार विशाल गवली ने सिन्हगड रोड पुलिस थाने में शिकायत दी है।

पुलिस को दी गयी जानकारी कए अनुसार वडगांव खुर्द परिसर में सुंदर संस्कृती फेत 4 में बिल्डिंग का काम शुरू था। यहा पायलिंग मशीन का काम किया जा रहा था। अक्षय यहा पर काम कर रहा था। इसी दौरान लापरवाही की वजह से अक्षय को धक्का लगा। इसमें अक्षय गम्भीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। इस प्रकरण में अकाल मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच मे सामने आया कि आरोपियो की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। आगे की जांच सिन्हगड पुलिस कर रही है।