नाजायज संबंधों के चलते गई युवक की जान, गला रेतकर हत्या

यमुनानगर : समाचार ऑनलाईन – यमुनानगर के ईशोपुर में विवाहित महिला से अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या की गई। रविवार को एक शव मिला था, जिसकी पहचान रणजीत कॉलोनी निवासी युवक धर्मेंद्र (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। उसका गला रेता गया था। हत्या का आरोप एक महिला, उसकी लड़की, दामाद और लड़के पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर से जाने के बाद वापस नहीं आया
प्रवीण द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि मेरा भाई धर्मेंद्र 8 जून को 8 बजे घर आया था। वह घर से 50 रुपए लेकर निकला था। धर्मेंद्र के पड़ोस में रहने वाली गीता के घर आना जाना था। वह रात में उसके घर ही सो जाता था। दोनों का कुछ दिन से चक्कर चल रहा था। रविवार सुबह जब धर्मेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तलाश शुरू की।
रविवार शाम को 5 बजे सूचना मिली की नौजवान लड़के का शव मिला है। मैने जाकर देखा तो उसके भाई का शव था। उसका गला काटा गया था। प्रवीण ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या गीता, गीता की लड़की उसके दामाद और लड़के ने मिलकर की है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।