आपकी गलती ही आपके बिजनेस को बड़ा बनाती है : प्रकाश बंग

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  किसी भी चीज का बिजनेस करते समय उस बिजनेस में गलती होना स्वाभाविक है। लेकिन वह गलती वापस नहीं होने देना ये स्किल बिजनेसमैन में होना अपेक्षित है। बिजनेस में हुई गलती को ठीक करना बिजनेस को बड़ा बनाने का जिम्मेदार होता है। ये राय प्रसिद्ध वक्ता प्रकाश बंग ने व्यक्त की।

जीतो कॉफी टेबल मीट  कार्यक्रम का आयोजन
जीतो कॉफी टेबल मीट की तरफ से उद्योगपतियों के लिए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन मुकुंदनगर के थ्री डी में किया गया था। इस मौके पर 250 से अधिक उद्योगपति उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन जीतो पुणे के अध्यक्ष कांतिलाल ओसवाल, सेक्रेटरी अजय मेहता के मार्गदर्शन में किया गया।

कॉफी टेबल मीट के दिनेश ओसवाल, अमित सोलंकी, विकास मेहता, हसमुख चोपड़ा, महेंद्र ओसवाल, प्रवीण जैन, सम्बेद सोलंकी, दिशा ओसवाल, आलोक सुराना आदि ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में विजय भंडारी, इंदर छाजेड़, अजित सेटिया, अशोक हिंगड़, हेमंत बाफना, नरेंद्र छाजेड़, संजय संघवी, हितेश शाह, मनोज छाजेड़, संजय डागा, किशोर ओसवाल, सचिन जैन सहित कई मान्यवर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर सातारा, सांगली, के बाढ़ प्रभावितों को मदद करने की अपील की गई। जीतो पुणे की तरफ से इस मौके पर बाढ़ प्रभावितों की बड़ी मदद करने का निर्णय लिया गया।