पिंपरी : दो प्रेमियों का प्यार सफल हो, इसके लिए तो हर कोई कोशिश करता है लेकिन छोटे भाई के प्यार के लिए बड़े भाई को वधु के भाई से मार खानी पड़ी। मार खाने के बाद भी उसने भाग कर शादी करनेवाले भाई का पता नहीं दिया। खेड तालुके में यह घटना हुई है।
चाकण पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नितीन भाऊका ढेंबरे, भास्कर ढेंबरे, नवनाथ भाऊका ढेंबरे और दाद्दा सुभाष ढेंबरे (नि. बीरेवाडी, ता. संगमनेर, हि. अहमदनगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में प्रमोद रामभाऊ सागर (उम्र 33, नि. आदर्शनगर, चाकण, ता. खेड) ने चाकण पुलिस में सहिकायत दर्ज कराई है। यह घटना खांलुब्रे स्थित समर्थ ऑटो गैरेज में 4 अप्रैल को सुबह साढे 10 बजे के आसपास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद सागर मैकेनिक है। शिकायतकर्ता का भाई सचिन सागर व आरोपी दाद्दा ढेंबरे की बहन दिशा ढेंबरे ने भाग कर शादी कर ली। इसलिए दिशा का भाई गुस्से में था। दोनो को ढूंढते हुए सभी लोग खांलुब्रे स्थित समर्थ गैरेज में आ गए। दोनो की शादी में प्रमोद उपस्थित था। साथ ही वो गारंटर भी था। आरोपी ने प्रमोद से पूछा कि सागर और दिशा कहाँ हैं, लेकिन इस विषय में उसने कोई जानकारी नहीं दी। इसलिए गुस्से में आकर सभी ने लात घूसे से प्रमोद की पीटाई कर दी। इलाज कराने के बाद प्रमोद ने चाकण पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया।
Comments are closed.