सिगरेट मांगने पर हुए विवाद में युवक को पत्थर से मारा, दो लोगों के खिलाफ FIR

पिंपरी/पुणे: सिगरेट मांगने पर हुए विवाद में एक युवक के सिर पर पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल करने की जानकारी सामने आई है। यह घटना रविवार को रात के पौने नौ बजे के आसपास पिंपले सौदागर स्थित लिनन गार्डन में हुई। इस मामले में सांगवी पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर किया गया है।

प्रदीप राजकुमार घोडके (उम्र-20, नि. विश्व शांति कोलोनी, पिंपले सौदागर, मूल नि. चिंचोली, ता. जलकोट, जि. लातुर) घायल हुए युवक का नाम है। घोडके ने सोमवार को सांगवी पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने बबलू बालाजी बनसोडे, किसन विजय गायकवाड (नि. विश्व शांति कॉलोनी, पिंपले सौदागर) के खिलाफ एफआईआर किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को रात पौने नौ बजे के आसपास प्रदीप घोडके लीलन गार्डन के पास सिगरेट पीने के लिए गया। इस समय आरोपी बनसोडे और गायकवाड वही पर था। घोडके सिगरेट ले रहा था तभी आरोपी बनसोडे ने सिगरेट की मांग की। इस पर दोनो में विवाद हो गया।आरोपी ने घोडके के सिर पर पत्थर से वार किया और उसे घायल कर दिया। आगे की जांच सांगवी पुलिस कर रही है।