मेरे साथ धोखा करना तुम्हे भारी पड़ेगा : खडसे का भाजपा पर निशाना

जलगांव: राष्ट्रवादी परिवार के संवाद समारोह एकनाथ खडसे ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि भाजपा ने मेरे साथ जो धोखा किया है वो उसे भारी पड़ने वाला है।

उन्होने कहा कि अभी जब कार्यकर्ता भाजपा छोड़ रहे हैं तो उनके मन में एक डर सा है। इतना करने के बाद भी नाथाभाई को न्याय नही मिला। उनके पीछे ईडी लगाया गया और पता नही जेल भेजने के लिए क्या क्या काम किये जा रहे हैं। मैंने कभी 2 नम्बर का काम नही किया है। पूरे जलगांव में कोई नही कह सकता है कि मैंने किसी से नौकरी लगाने के लिए, किसी काम के लिए पैसे लिये हो। जनता के साथ नाथाभाई पिछले 40 साल से ऐसे ही है, कुछ गलत नही किया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को इतना ढुंढने के बाद भी कुछ नही मिल रहा है। पत्नी ने भूमि का पौने चार करोड़ का लेनदेन किया। इसमे आधा पौने दो करोड़ ब्याज पर है। इसमे से नाथा भाई के खाते से 25 लाख दिये। मेरे पास खेती है, मैं जमींदार का बेटा हूँ। इसके बाद भी नाथाभाई के साथ धोखा किया जा रहा है। यह धोखा उनको भारी पड़नेवाला है। मैं भाजपा को कहना चाहता हूँ कि जितना आप नाथाभाई से धोखा करोगे उतना ही पदाधिकारी और जनता आपसे दूर भागेगी और वो एनसीपी की तरफ आयेगी।

मेरा अपराध क्या है

मैने विधानसभा में कई बार पूछा कि मेरा गुनाह क्या है, लेकिन मुझे आज तक उसका जबाब नहीं मिला है। मैंने बहुत संघर्ष किया है। संघर्ष मेरा स्थायी स्वभाव है। हालाकि पीठ पीछे छुरी घोपने का काम मैंने कभी नही किया है। मैंने आमने सामने कि लड़ाई लड़ी है। नाम न लेते हुए देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी द्वेष की भावना मन में नही रखता। महिला को सामने कर मैंने कभी राजनीति नही की है।

जो पिता का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा

भाजपा में बहुत से नेताओ की टांगे खींची जाती है। उनपर आरोप लगाये जाते हैं। जो अपने पिता का नही हुआ वो जनता का क्या होगा, ऐसा कहते हुए उन्होने भाजपा पर निशाना साधा।