वसूली का आपको अच्छा अनुभव; 5 वर्षो में RSS को कितना शेयर दिया?

मुंबई : गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टार्गेट दिया था, यह गंभीर आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग ने लगाया था। इस मामले में विपक्ष नेता देवेंद्र फ़डणवीस ने ठाकरे सरकार पर जोरदार हल्लाबोल किया और पुलिस बदली को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस पर कांग्रेस ने जवाब दिया है। वसूली कैसे करते हैं? उसका बंटवारा कैसे होता है? इसका अनुभव फडणवीस को है इसीलिए वो अपना अनुभव ही बता रहे हैं। 5 साल सत्ता में रहते हुए मंत्रालय में आरएसएस के कार्यकर्ता को कैसे घुसाया। वो कितनी वसूली करते थे व उसका कितना शेयर आरएसएस को मिलता था। इसकी जांच की मांग उद्धव ठाकरे से मिलकर करेंगे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पाटोले ने कड़े शब्दो में फ़डणवीस को उत्तर दिया है।

नाना पाटोले ने मीडिया से बात करते हुए फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपो की अच्छी खबर ली है। फडणवीस जब सत्ता में थे तो रश्मि शुक्ला जैसे अधिकारियो को अपनी उंगली पर रखकर किस को कितना शेयर देना है इसका बड़ा अनुभव मिला है।  भाजपा ने आईएस, आईपीएस अधिकारियो पर केंद्र का दबाव डालकर सत्ता का दुरुपयोग किया है। फडणवीस खुद जज की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार को बदनाम करने के लिए कभी अधिकारी तो कभी राजभवन का इस्तेमाल कर रही है। परमबीर सिंग पर कल तक जो भाजपा निशाना साध रही थी उसी भाजपा के प्रिय कैसे हो गए परमबीर सिंग? वो किसके इशारे पर काम कर रहे हैं।