मानसून में यह बिजनेस शुरू करके आप हर दिन 5 से 10 हजार रुपए कमा सकते हैं

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – देश में खासकर महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो गया है। 15 जुलाई तक देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।आपको पता है मानसून छत्री, रेनकोट और स्कूल बैग की सबसे अधिक डिमांड रहती है। आप इससे जुड़ी छोटा बिजनेस करके पैसा कमा सकते हैं। यह बिजनेस 10 से 25 हजार रुपए के निवेश से शुरू कर सकते हैं। बाद में इस बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। बिजनेस कैसे शुरू कैसे किया जा सकता है? यह आप जान चुके है। इससे कमाई कितनी होगी यह अब जानेंगे।

5000 हजार रुपए में शुरू कर सकते हैं दो बिजनेस
छाता और रेनकोट का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 5000 हजार रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी। इसके हर पीस में आपको 20 से 25 फीसदी का मार्जिन मिल सकता है। रेनकोट, छाता, मॉस्किटोनेट रबड शूज की डिमांड बारिश के मौसम में सबसे अधिक रहती है। आप थोक मार्केट से यह सामान खरीद सकते हैं और इसे लोकल मार्केट में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ये सामान आप सीधे कंपनी से भी खरीद सकते हैं।

20 से 25 फीसदी का मार्जिन
रेनकोट, मॉस्किटोनेट जैसे सामान घर में भी बनाये जा सकते हैं। अगर आपको सिलाई पसंद है तो बाजार से सामान खरीद कर उसे घर में बना सकते हैं। आपको यह सामान लोकल मार्केट में बेचने पर हर पीस पर 20 से 25 फीसदी का फायदा होगा।

कच्चा माल कहा से खरीदें 
अगर आप दिल्ली और उसके आसपास रहते हैं तो वहां के थोक बाजार सदर बाजार, चांदनी चौक, सरोजनी मार्केट से माल खरीद सकते हैं। अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं तो वहां के थोक बाजार से कच्चा माल खरीद सकते हैं। थोक बाजार से खरीदकर आप यह आप रिटेल शॉप को बेच सकते हैं। इसके अलावा छाता और रेनकोट का सामान खरीद कर घर में बना सकते हैं।