मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये योगासन 

पुणे समाचार

आजकल की लाइफस्टाइल में मोटापा आम बात है। आपको पता ही नहीं चलता कि कब आपके पेट के चारों तरफ एक टायर तैयार हो जाता है। आपके शरीर का यही वो भाग है जहाँ से चर्बी कम करना सबसे मुश्किल होता है। हालांकि यदि आप योग करते हैं तो इससे जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ योगासन के बारे में बता रहे हैं। इनका नियमित अभ्यास करके पेट की मांसपेशियों को मजबूत किया जाता है और मानसिक मजबूती भी बढ़ती है।

धनुरासन

यह योगासन आपके पेट को तो पतला करेगा ही, इसके अलावा कमर और पैरों को मजबूती भी प्रदान करेगा। इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और फिर कमर के ऊपर हाथों से पंजों को पकड़ लें। इसी अवस्था में 15 से 20 सेकंड तक रहें।
भुजंगासन
यह योगासन आपके पेट की मांसपेशियों को कसने के साथ ही लटकती चर्बी से छुटकारा दिलाता है। इसके अभ्यास से कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। भुजंगासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं, फिर दोनों हथेलियों को कंधों के नीचे रखकर धड़ को पीछे की तरफ ले जाएं। कम से कम 20 सेकंड इस अवस्था में रहें और फिर सामान्य हो जाएं।

कुंभकासन
इससे पेट सपाट होने के साथ शारीरिक ताकत भी बढ़ती है। इस योगासन को करने के लिए हथेलियों को कंधों के ठीक नीचे जमीन पर रखें। अब कमर, कूल्हों और गर्दन को एक सीध में रखते हुए पूरे शरीर का भार हथेलियों और पंजों पर टिकाएं। जितनी देर हो सके इसी अवस्था में रहें।