येरवडा पुलिस ने अवैध रुप से देसी पिस्तौल रखने के मामले में शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – अवैध रुप से देसी पिस्तौल और हथियार रखने के मामले में येरवडा पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, कारतूस, कोयता और मारुती स्वीफ्ट कार बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने महेश श्रीहरी गारुते (27, हवेली) को गिरफ्तार किया है।

येरवडा पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिसकर्मी मांजुलकर को उनके खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि फुलेनगर आरटीओ ऑफिस के पास लाल रंग की कार में एक शख्स आया हुआ है, उसके पास पिस्तौल है। जिससे वह बेचना चाहता है। इस बात की जानकारी येरवडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम को दी गई। खबर की पुष्ठि कर जाल बिछाकर येरवडा पुलिस की टीम ने शातिर आरोपी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, 5 कारतूस, एक कोयता, कार सहित अन्य हथियार कुल मिलाकर 7 लाख 68 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ लोणीकंद पुलिस स्टेशन में मारपीट के मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई डीसीपी (परिमंडल 4) प्रसाद अक्कानवरु, एसीपी शिवाजी पवार, येरवडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र गवारी, पुलिसकर्मी बहिरट, मांजुलकर, जाधव, रणदिवे, पाटिल, सकट ने की है।