आत्महत्या की कोशिश करनेवाली महिला का येरवडा पुलिस ने किया ह्रदय परिवर्तन

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे के बंडगार्डन ब्रिज से कर्ज से परेशान होकर एक 30 वर्षीय महिला द्वारा नदी में कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की जा रही थी। येरवडा पुलिस ने आत्महत्या करनेवाली महिला का ह्रदय परिवर्तन कर आत्महत्या नहीं करने के लिए उचित समुपदेशन दिया। येरवडा पुलिस के समुपदेशन की वजह से महिला ने आत्महत्या करने का अपना इरादा बदल लिया और जीवन के संघर्ष को खुशी-खुशी से सामना करने की ठान ली।
[amazon_link asins=’B01BJZ3EZC,B01EI0DFWC,B073TXBNDF’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’985986c9-bb28-11e8-a77d-077d29570ab2′]

शीतल संजय गवली (30, अहमदनगर) नामक महिला बंडगार्डन ब्रिज से नदी में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रही थी। नागरिकों द्वारा महिला के हावभाव संदिग्ध लगने की वजह से पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर दाखिल हुई और महिला को अपने साथ पुलिस स्टेशन लेकर गए। महिला के सिर पर काफी कर्ज होने की वजह से वह आत्महत्या करना चाहती थी।

पर्णकुटी पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक सुशील बोबडे ने बताया कि महिला को पुलिस स्टेशन में लाकर समुपदेशन किया गया। महिला की तकलीफ को समझकर सुसाइड नहीं करने के लिए काफी समझाया गया। महिला का पति शराबी है, जिसकी वजह से महिला का पति घर की आर्थिक परिस्थिती को सुधारने के लिए किसी भी तरह की मदद नहीं करता है। महिला घरेलू काम कर अपने दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा रही है। महिला ने कुछ पैसे बचाकर अहमदनगर में एक प्लॉट लिया था, जिसके लिए बैंक से लोन भी करवाया था। बैंक का हफ्ता और बच्चों की पढ़ाई का खर्च पूरा नहीं करने की वजह से महिला काफी निराश हो चुकी थी। पति से भी किसी तरह की उम्मीद नहीं होने की वजह से महिला ने सुसाइड करने की ठान ली।

[amazon_link asins=’B01IAC0NG0,B01GP2ZWKO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a45638c9-bb28-11e8-af30-81a5cabf6317′]

येरवडा पुलिस ने महिला का समुपेदशन के जरिए महिला को काफी समझाया और महिला को सुसाइड नहीं करने से रोका। पुलिस के समुपेदशन करने के बाद महिला ने सुसाइड नहीं करने का मन बना लिया और ज्यादा मेहनत कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का वादा पुलिस को किया।

इस समुपेदशन में सहायक पुलिस निरीक्षक सुशील बोवडे व उनका स्टॉफ पुलिस हवालदार के. आर गवांदे, पुलिस नाईक आर.वी. घावटे, पुलिस सिपाही एस.एस. जाधव, पुलिस सिपाही ए.डी. भुरे, एस.एस. घोरपडे, महिला पुलिस सिपाही एम.ए. नवले ने यह उल्लेखनीय कार्य किया।