Yashwant Jadhav | यशवंत जाधव भ्रष्टाचार मामला: इनकम टैक्स विभाग के रडार पर 12 शेल कंपनियां

मुंबई : Yashwant Jadhav | आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मुंबई (Income Tax Department Mumbai) मनपा (BMC) के स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव (BMC Standing Committee Chairman Yashwant Jadhav) और उनकी पत्नी विधायक यामिनी जाधव (MLA Yamini Jadhav) से पूछताछ कर रही है। अभी तक छानबीन में कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इसलिए इनकम टैक्स (Income Tax) के रडार पर 12 शेल कंपनियां आई है। इस कंपनी से भ्रष्टाचार (Corruption) होने का संदेह जताया जा रहा है। इन कंपनियों में अंधेरी की एक कंपनी शामिल  (Yashwant Jadhav) है।

 

इनकम टैक्स विभाग ने पिछले सप्ताह यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) और उनके करीबी के साथ 5 ठेकेदारों के घर छापेमारी (Raid) की। 33 जगहों पर छापा मारा गया था। अभी भी छापेमारी शुरू है। महत्वपूर्ण कागजात (Important Papers), इलेक्ट्रॉनिक्स ( Electronics Documents), डिजिटल दस्तावेज (Digital Documents) जब्त किए गए हैं। इस बीच इनकम टैक्स विभाग ने 2 करोड़ रुपये सहित 10 बैंक खाते पर प्रतिबंध लगाए हैं। अब केवल कोलकाता (Kolkata) और यूएई (UAE) की फर्जी कंपनियां रडार पर है, इनकी संख्या 12 हो गई है। जांच में जो सामने आया है इस पर इन कंपनियों के माध्यम से भ्रष्टाचार करने की जानकारी सामने आ रही है। इसलिए इन कंपनियों में भागीदार कौन-कौन है, और कितने का घोटाला हुआ है, इस पर जांच शुरू हुई है।

 

ईडी की एंट्री…

 

यशवंत जाधव के करीबी बिमल अग्रवाल के खिलाफ ईडी (ED) ने अहमदाबाद में एफआईआर (FIR) दर्ज किया था। इनकम टैक्स विभाग ने जाधव के साथ अग्रवाल की संपत्ति पर भी छापा मारा था। उस समय पैसे जब्त किए गए थे। इस जांच में जाधव और अग्रवाल के बीच लेनदेन की जानकारी सामने आ रही है। ईडी की ओर से जांच होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

Pune Crime | दुखद! शौचालय की टंकी साफ करते समय 4 युवकों की मौत; पुणे के लोणीकालभोर इलाके की घटना

Pune Crime | पुणे में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर 31 वर्षीय युवती का किया यौन शोषण