दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला लैपटॉप हुआ लॉन्च हुआ – Photos

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च हुआ है। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी आसुस ने दुनिया ये लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी ने कंप्यूटेक्ट 2019 कॉन्फ्रेंस में कई प्रॉडक्ट्श पेश किए, जिसमें दो स्क्रीन वाला लैपटॉप Asus ZenBook Pro Duo खूब सुर्खियों में है। इस लैपटॉप में यूज़र्स किसी भी विंडो को सेकेंड स्क्रीन में भी ड्रैग कर सकते हैं।

क्या है इसके फीचर्स –
– इस लैपटॉप में 15.6 इंच 4K UHD OLED HDR सपोर्टिंग टच स्क्रीन डिस्प्ले है।
– मेनस्क्रीन में आसुस ने नैनो एज डिजाइन का इस्तेमाल किया है, यानी इस डिस्प्ले में चारों ओर काफी थिन बेजल्स दिए हैं।
– इस लैपटॉप में नंबर पैड डायल फंक्शन भी दिया गया है।
– लैपटॉप कीबोर्ड में पाम रेस्ट भी दिया गया है, जिसे टाइपिंग करने में आसानी रहती है।

Image result for computer keyboard

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डुअल स्क्रीन वाले लैपटॉप का वजन 2.5 किलोग्राम है। AI असिस्टेंस की बात करें तो इस यह लैपटॉप एलेक्सा वॉइस सपॉर्ट के साथ आता है। लैपटॉप में 9th जनरेशन इंटेल कोर i7 (9750H) या i9 (9980HK) प्रोसेसर दिया जा सकता है। लैपटॉप में 32GB DDR4 रैम दी जाएगी। लैपटॉप में कोई एसडी कार्ड सपॉर्ट नहीं दिया गया है।

अभी तक ऑफिशियली इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि भारत में ये कब लॉन्च किया जाएगा। मगर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसे इस साल की आखिरी तक लॉन्च किया जाएगा।