World Music Day 2021। इस विश्व संगीत दिवस को संगीतकार बप्पी दा ने धरती मां को किया समर्पित

ऑनलाइन टीम- ग्लोबल अवार्ड विनर, प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी ने इस विश्व संगीत दिवस को हमारी धरती मां को समर्पित किया। उन्होने शब्दो को ब‌ड़े प्यार से जोड़ा है। संगीत एक ऐसा माध्यम है जो हर इंसान के जीवन में मधुरता घोलने का काम करता है। हर भावना को साझा करने का एक तरीका है संगीत चाहे इंसान खुश हो या दुख अपनी भावना को एक्सप्रेस करने के लिए संगीत का सहारा लेता है।

इस गाने के बोल हैं ‘हिंदुस्तान एक है, धरती मां एक है’। बप्पी दा ने कहा कि “मैंने यह गाना शब्दों में माधुर्य जोड़ने और भावनाओं को बेहतर ढंग से व्यक्त करने के लिए बनाया है। संगीत लोगों के जीवन में प्रवेश करने का एक तरीका है, चाहे कोई कितना भी व्यस्त क्यों न हो। यह संगीत के सर्वोत्तम गुणों में से एक है। आपको विश्व संगीत दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।‘’

मानसिक शांति के लिए संगीत बहुत ही महत्वपूर्ण है। भागदौड़ भरी जिंदगी में यह हमें सुकून पहुंचाता है और यह अकेलेपन का साथी भी है। जब भी आप खुद को अकेले महसूस करें, तो संगीत सुनकर उस अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह खुश रहने का एक बेहतरीन फार्मूला है।

 

कब और कैसे हुई थी संगीत दिवस की शुरुआत? 

 

विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में फ्रांस में हुई थी और इसका श्रेय तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग को दिया जाता है। फ्रांस के लोगों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए उन्होंने इस दिवस की घोषणा की थी। इस दिन को फेटे डी ला म्यूजिक (Fete de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है।