विश्व पर्यावरण दिन पर प्लास्टिक मुक्त पर दिया जायेगा जोर

पुणे समाचार

महाराष्ट्र वन विभाग, पुणे की ओर से विश्व पर्यावरण दिन के अवसर पर चार दिन विभिन्न पर्यारण संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 3 से 6 जून तक महोत्सव अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस साल विश्व पर्यावरण दिन पर प्लास्टिक मुक्त संकल्पना के आधार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में जनजागृति निर्माण करने के लिए सार्वजनिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, निसर्ग शोधकर्ताओं, पर्यारण एक्सपर्ट, वन फोटोग्राफर, निसर्ग प्रेमी, नागरिक और स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 3 जून को बाबा भिडे पुल में नदी किनारे स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक संकलन का कार्यक्रम सुबह 6.30 से 9 बजे आयोजित किया गया है। 4 जून को तलजाई टेकडी में निसर्ग संबंधित परिचय, प्लास्टिक संकलन और पर्यावरण पूरक थैली वितरण किया जाएगा। 5 जून को घोले रोड में पंडित जवाहरलाल नेहरु सांस्कृतिक केंद्र में प्रदुषण संबंधित छाया प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।