आईएनएस शिवाजी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

पुणे: ऑनलाइन टीम- आईएनएस शिवाजी ने “Ecosystem Restoration” थीम के साथ 03 से 05 जून 21 को स्टेशन लोनावला में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके हिस्से के रूप में, 05 जून को COVID प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य प्रतिष्ठान में हरित आवरण को बढ़ाना, कार्बन फुटप्रिंट को कम करना,  बांस को रिस्टोर करना और हर्बल फॉरेस्ट्री को बढाना है। इस आयोजन में वन विभाग, महाराष्ट्र के साथ संपर्क में रोपण के लिए पौधों की स्थिति और वितरण, निवासियों को उत्पादित खाद का वितरण, हर्बल पौधों की खरीद और जहाज की नर्सरी में हर्बल प्लांटेशन सेक्शन की स्थापना की। वन विभाग के साथ मिलकर बड़े क्षेत्रों में वृक्षारोपण भी किया गया। विभिन्न जड़ी-बूटियों और फलों की किस्मों के 11000 पौधे इसमे शामिल थे।

एनडब्ल्यूडब्ल्यूए स्टेशन लोनावला की टीम प्रकृति ने 5 साल से कम उम्र के नन्हे फरिश्तों के बच्चों के लिए क्यूटेस्ट फोटो, 6 से 15 साल के बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, आर्टिकल राइटिंग कंप्लीशन और महिलाओं के लिए फन विद पेपर्स (पुन: उपयोग) जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। 04 जून को व्याख्यान, चर्चा, पेंटिंग और स्लोगन लेखन, वनों की बहाली के लिए सर्वोत्तम विचारों पर प्रतियोगिता, बिजली / जल संरक्षण उपायों और पारिस्थितिकी तंत्र बहाली से संबंधित अन्य पर्यावरण संबंधी विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पर्यावरण पर प्रेरक और शिक्षाप्रद वीडियो जागरूकता और सर्वोत्तम प्रथाओं को यूनिट लैन/वेबसाइट पर अपलोड किया गया था।