World Cup 2019: धोनी के अंगूठे की चोट पर आई ये बड़ी खबर

लंदन : समाचार ऑनलाइन – वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया सेमीफइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम को फाइनल जीतने का इंतिजार है। इस बीच टीम इंडिया चोट से जूझ रही है। दरअसल इस वर्ल्ड कप टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और ऑल राउंडर विजय शंकर चोट की वजह से बाहर हो गए। जिसके बाद भुवी भी चोटिल हो गए थे हालांकि अब वह टीम में वापस आ गए है। अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के सबसे महत्पूर्ण खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए है।

माही को यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए लगी थी लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अहम मैच में शिरकत की थी। उनके अंगूठे में चोट लग गई थी और उससे खून भी बह रहा था। धोनी के अंगूठे से खून बहने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब धोनी की चोट पर ताजा अपडेट सामने आई है। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि धोनी अब पूरी तरह फिट हैं और उनकी अंगूठे की चोट ठीक हो गई है। इसकी जानकारी टीम इंडिया के एक अधिकारी ने दी है।

धोनी की चोट पर सूत्रों ने एक मीडिया पब्लिकेशन को जानकारी देते हुए कहा कि ‘धोनी है तो पहाड़ी, वो एक योद्धा हैं। 300 से भी ज्यादा वनडे खेलने के बाद क्या आप मानते हैं कि ये छोटी चीजें उन्हें परेशान करेंगी। उनके पास इससे बाहर आने की अद्भुत क्षमता है. सबसे अहम बात यह है कि उनका अंगूठा ठीक है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।