सावन महीने में 5 दिन बिना कपड़ों के रहती हैं इस गांव की महिलाएं

शिमला : समाचार ऑनलाइन – दुनिया के हज़ारों देश-शहर-गांव कई अजीबोगरीब परंपराएं निभाते हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। भारत की ही बात ले लीजिए, यहां एक ऐसी जगह है, जहां की शादीशुदा महिलाएं सावन महीने में पांच दिनों तक कपड़े नहीं पहनती हैं। सुनकर आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह हकीक़त है। यहां इन पांच दिनों तक महिलाएं बिना कपड़ों के ही रहती हैं। यह सालों से चलती आ रही परंपरा है और वे इसे अभी भी निभा रही हैं।

हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी में पीणी गांव की। इस गांव में साल में 5 दिन औरतें कपड़े नहीं पहनती। सावन के महीने में इस परंपरा को निभाया जाता है। यहां के पुरखों के समय से यह परंपरा चली आ रही है। लोगों की मान्यता है कि, अगर इस कोई भी स्त्री इस परंपरा को नहीं निभाती तो उसके घर में अशुभ हो जाता है। इस कारण से यह परंपरा को किसी भी हाल में निभाया जाता है।

मान्यता के अनुसार, कुछ सालों पहले एक राक्षस खूबसूरत व आकर्षक कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था, जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया। आज भी लोग मानते है कि लाहुआ देवता आज भी गांव में आते हैं और बुराइयों से लड़ते हैं। बड़ी बात तो यह है कि, सावन के 5 दिनों तक लोग गांव में हँसना भी बंद कर देते हैं और साथ ही साथ यहाँ इन दिनों में शराब-मांस जैसी बुराई भी बंद हो जाती हैं। महिलाएं सांसारिक दुनिया से अलग हो जाती हैं। इसके अलावा औरते इन 5 दिनों में पुरुषों के सामने नहीं आती हैं।