पुणे रेल मंडल में महिला दिवस पर सम्मानित हुई महिला कर्मचारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  पुणे मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो तथा कार्यालयों में उत्साह पूर्ण वातावरण में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलम चंद्रा, सहर्ष वाजपेयी, प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थेI

मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा ने  महिला रेल कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से की जा  रही महत्वपूर्ण तथा उल्लेखनीय रेल सेवाओं की  सराहना  कर उनका  अभिनंदन किया। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अपनी ड्यूटी तथा पारिवारिक जिम्मेदारियां बहुत ही संतुलित रूप से निभाती है तथा महिलाएं  विभिन्न  क्षेत्रों में जो उपलब्धियां  हासिल कर रही है वह समाज के लिए भी प्रेरणा बनेगी।  इस अवसर पर नीलम चंद्रा ने  कविता  के माध्यम से महिलाओं की विशेष भूमिका को रेखांकित किया I कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी महिला सक्षमीकरण के बारे में अपने विचार रखेंI

मंडल के  विभिन्न विभागों में कार्यरत 34 महिला कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा ने सम्मानित किया I विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंडल पर  विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित  की गई जिसमें रंगोली,पाककला, चित्रकला, निबंध लेखन के विजेताओं को भी इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया I   इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए I कार्यक्रम का संयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया तथा  सूत्रसंचालन पूर्णिमा जायस्वाल ने किया I

इसके पहले मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा ने पुणे स्टेशन पर क्रू बुकिंग लॉबी में महिला लोको पायलट, अन्य महिला रेल कर्मचारियों से भेंट की तथा उनसे संवाद कर प्रोत्साहित किया I

अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया I