सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला घायल 

कामशेत | समाचार ऑनलाइन  
कामशेत गांव के पास पुराने मुंबई पुणे महामार्ग पवना फाटा पर मंगलवार को सुबह 10 बजे के आसपास कंटेनर ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।  कंटेनर (एमएच.43 बीजी 9539  ) पुणे से मुंबई की ओर जा रहा था।  घायल महिला का नाम हरणाबाई मारुती शिंदे (वय 68, कामशेत) है।  घायल का इलाज सोमाटणे स्थित एक निजी अस्पताल में शुरू है।  घटना के बाद कंटेनर चालक नरेंद्र प्रसाद दिवेदी को कामशेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
[amazon_link asins=’B01BKEZYBY,B07CVJ1Z86′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’19d88d44-9a55-11e8-83d5-9384fb56b12a’]