ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब कर महिला की मौत

पुणे: दौंड में एक दुखद घटना हुई। ट्रैक्टर ट्रॉली के पेट पर चढ जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। इसमें ट्रैक्टर चालक दीपक बबन मोरे(नि. कानगांव, त. दौंड) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। मृत महिला का नाम कविता सुरेश काले (उम्र 42, नि. वाघजाई खंडोबा मला, जय भवानी सुपर मार्केट, मांजरी खुर्द, ता. हवेली) है। मन्माड-बेलगांव राष्ट्रीय महामर्ग पर दौंड शहर में गजानन सोसायटी से राजधानी होटल के बीच यह घटना हुई। इस घटना के बाद ट्रैकटर चालक भाग रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। इस हादसा में मृत महिला के पति सुरेश काले (उम्र 48) द्वारा शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सहायक फौजदार दिलीप भाकरे ने दी।

इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुरेश काले और उनकी पत्नी कविता मांजरी से स्कूटी से दौंड किसी रिश्तेदार की शादी में आए थे। दौंड के विट्ठल मंदिर में शादी हुई और उसके बाद वो वापस मांजरी जा रहे थे। कुरकुंभ से आगे राजधानी होटल के सामने वाली सड़क पर ट्रैक्टर ने स्कूटी को साइड से धक्का दिया। इस धक्के से दोनो पति पत्नी नीचे गिर गए। इसमें ट्रैक्टर का खाली ट्रॉली का चक्का कविता के पेट पर चढ गया। इसमे कविता बुरी तरह सेे घायल हो गई। उन्हे तुरंत दौंड के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरिक्षक सुशील लोंढे कर रहे हैं।