370 हटाने से किसानों, युवाओं, महिलाओं के मसले हल होंगे?

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  राष्ट्रवादी कांग्रेस- कांग्रेस महागठबंधन के पिंपरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशी अण्णा बनसोडे के प्रचारार्थ मौजूदा व निवर्तमान नगरसेवकों, नेताओं, पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सवाल उठाया कि, कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का स्वागत हमने भी किया। मगर महाराष्ट्र में इसे चुनावी मुद्दा बनाने का क्या मतलब है। क्या धारा 370 हटाने से महाराष्ट्र के सभी मसले हल हो जाएंगे? क्या उससे किसानों, महिलाओं व युवाओं के मसले हल होंगे? बेरोजगारी, महंगाई, मंदी, किसानों की आत्महत्या जैसे कई मसले हैं जो केवल धारा 370 हटाने भर से दूर नहीं हो सकते।

पवार ने इस बैठक में उपस्थितोंसे अपील की कि, भाजपा की नाकामियों, उसके गलत कामों, गलत नीतियों, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार को लोगों तक पहुंचाएं। वोटर हर चुनाव में अलग विचार करके वोट देता है। छत्तीसगढ, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगणा राज्यों में कांग्रेस के विचारों की सरकारें आना इस बात का प्रमाण है। इसे ध्यान में लें और प्रचार में जुट जाएं। पिंपरी चिंचवड मनपा में सत्ता परिवर्तन हुआ मगर उसके बाद से भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कचरा निपटारा की समस्या गंभीर है, पवना बांध में पर्याप्त जलसंचय रहने के बाद भी पानी की किल्लत बनी हुई है। अलग पुलिस आयुक्तालय शुरू होने के बाद से अपराध बढ़ गए हैं। आमजन, महिला, लड़कियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा ने पूरे शहर की वाट लगाकर रख दी है, यह आरोप भी पवार ने लगाया।

इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस, कॉंग्रेस महागठबंधन के पिंपरी चुनाव क्षेत्र के उमेदवार अण्णा बनसोडे, पिंपरी चिंचवड मनपा के विपक्ष के नेता नाना काटे, पूर्व महापौर मंगलाताई कदम, योगेश बहल, रंगनाथ फुगे, वैशाली घोडेकर, कविचंद भाट, पूर्व विपक्षी नेता दत्ता साने, राष्ट्रवादी महिला कॉंग्रेस की शहराध्यक्षा वैशाली कालभोर, राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस के शहराध्यक्ष विशाल वाकडकर, युवती अध्यक्षा वर्षा जगताप, स्थायी समिति के पूर्व सभापति जगदीश शेट्टी, अजित गव्हाणे, शमीम पठाण, राष्ट्रवादी के प्रवक्ता फजल शेख आदि उपस्थित थे।

visit : punesamachar.com