अब किसी का सहारा नहीं लेंगे, 2024 में खुद के दम पर लड़ेंगे और…’ चंद्रकांत पाटिल का दावा

पुणे : पिछले कई दिनो में राज्य में हुई घटनाओ से राज्य की सत्ताधारी महाविकास अअघाडी सरकार खतरे में दिख रही है। इसी पृष्ठभूमि पर अने वाले समय में भाजपा एक बार फिर से शिवसेना के साथ या राष्ट्रवदी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की चर्चा शुरू है। हालांकि इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है।

आज भाजपा का 41 वाँ स्थापना दिवस है। इसी मौके पर चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में भाजपा के कार्यालय में झंडा फहराया। उसके बाद पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में राजनीतिक गतिविधियों के लिए हमने नीति निर्धारित की है। अब हमें राज्य में किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। अब हम खुद के दम पर चुनाव लड़ेंगे। 2024 में दो करोड़ मत की सीमा को पार करना हमारा लक्ष्य है। साथ ही हमें किसी का सहारा नहीं चाहिए। 2024 में खुद के दम पर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। यह विश्वास चंद्रकांत पाटिल ने जताया।

अनिल देशमुख के इस्तीफे पर उन्होने कहा कि अगले सप्ताह तक राज्य मंत्रिमंडल से तीसरा इस्तीफा आएगा। इसलिए संजय राठोड़ और अनिल देशमुख के बाद अब किसका नंबर है, अब किसे इस्तीफा देना पड़ेगा इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारो में चल रही है।