क्या महाविकास अघाडी एक साथ लगेंगी मुंबई महानगरपालिका का चुनाव? अजित पवार ने दिया बड़ा बयान  

मुंबई : ऑनलाइन टीम – देश के सबसे बड़े महापालिका में से एक मुंबई महापालिका के चुनाव में अब केवल एक साल बचा है। इस बीच विपक्षी पार्टी भाजपा इस चुनाव के लिए अपनी कमर कस रही है। जबकि कांग्रेस ने मुंबई महापालिका का चुनाव अपने दम पर लड़ने का संकेत दे दिया है। बात करे शिवसेना की तो यहां कई वर्षों से शिवसेना की सत्ता है।

अब एनसीपी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाविकास अघाडी के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। अजीत पवार ने संकेत दिया है कि महाविकास आघाडी मुंबई महापालिका चुनाव में नेतृत्व करने की कोशिश कर रहा है।

मुंबई महानगरपालिका की चुनावी रणनीति के बारे में अजीत पवार ने कहा कि मुंबई महापालिका में बढ़त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चर्चाएँ चल रही हैं कि यह चुनाव सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ा जाना चाहिए। हालांकि अंतिम फैसला शरद पवार और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल लेंगे। नेतृत्व में लड़ने से विभाजन को रोका जा सकेगा। अन्यथा वोट बाँट सकता है।

कांग्रेस के नेता मुंबई महानगरपालिका अपने दम पर लड़ने के संकेत दे रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजीत पवार ने कहा कि हम इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और इसका रास्ता निकालेंगे।

वर्तमान में मुंबई महानगरपालिका की सत्ता शिवसेना के हाथों में है। 2017 में हुए महापालिका चुनावों में शिवसेना एक बड़ी पार्टी बन गई थी। हालांकि, उस चुनाव में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस खिसककर तीसरे स्थान पर आ गयी थी।