बीमारी से जूझ रहीं पत्नी की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाईन – बीमारी से जूझ रहीं पत्नी की गला दबाकर हत्या करने में मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार की देर रात पुणे के सिंहगड़ मार्ग स्थित वड़गांव खुर्द परिसर में हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनाली बाबू शेख (30) की हत्या कर दी गई हैं। उसकी हत्या के आरोप में पति बाबू राजू शेख (35) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर सिंहगड़ रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बाबू पत्नी सोनाली के साथ सिंहगड़ मार्ग स्थित रघुनंदन हॉल के पास झोपड़ी में रहता था। सोनाली पिछले आठ दिनों से बीमार थीं। उसे क्षय रोग हुअा था। ससुन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर उसे अस्पताल से छोड़ा गया। उसकी बीमारी से बाबू परेशान था। शुक्रवार की देर रात उसने शराब की नशा में सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसका शव रघुनंदन हॉल के सामने सर्विस रोड पर फेंक दिया।

शनिवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि रघुनंदन हॉल के सामने सर्विस रोड पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए ससुन अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाने के कारण मौत होने की जानकारी सामने आई। उसके बाद पुलिस ने जांच कर उसके पति को गिरफ्तार किया।