सोशल मीडिया पर क्यों बनाया जा रहा है प्रियंका को निशाना?

मुंबई : पुणे समाचार

रॉयल वेडिंग में शिरकत करने को लेकर सुर्खियां बंटोरने वाले प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं, हालांकि इस बार वजह थोड़ी गंभीर है। बाल अधिकारों के लिए यूनीसेफ़ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। दो दिन पहले प्रियंका चोपड़ा बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार गई थीं, जहां म्यांमार से जान बचाकर भागे रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं। कुछ लोगों ने प्रियंका के दौरे धर्म से जोड़ते हुए उनपर हमला बोला है, जबकि कुछ उनसे सवाल कर रहे हैं कि वो कश्मीरी पंडितों से मिलने कब जाएंगी? सोमित नाम के यूज़र ने लिखा है, “भारत में भी ऐसी दिक्कतें हैं। मुंबई में रहते हुए क्या आपने कभी किसी ऐसी जगह का दौरा किया, जहां लोग दिक्कतों में हैं।” इसी तरह सूरज़ लिखते हैं, “मैडम कभी कश्मीरी पंडितों के कैंप में चली जाना। अपने देश में ही है, वीज़ा भी नहीं लगेगा इन लोगों से मिलने के लिए।”

शर्मनाक प्रियंका
इंस्टाग्राम पर भूपेश नामक यूजर ने लिखा है, “शर्मनाक! रोहिंग्या मुसलमानों से मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इनके लिए आगे आना चाहिए। देश का नहीं, वो गद्दार है।” ट्विटर पर धर्मरक्षक ने लिखा कि ग़रीब बच्चे तो भारत में भी हैं। बांग्लादेश में तो ग़रीबी है, क्या इतनी-सी क़ीमत है तुम्हारी? जिहादियों के डर से कान पर दुपट्टा डाल रखा है, यहां तो नग्नता ही दिखाती है।

कुछ का मिला साथ
इसी तरह आनंद पटेल लिखते हैं, “क्या कश्मीरी पंडितों के बच्चे मनुष्य नहीं हैं। देश में बड़ी हुई हो, क्या तुम्हें कश्मीरी पंडितों से इतनी नफ़रत है? यूनीसेफ़ में कश्मीरी पंडितों का मुद्दा क्यों नहीं उठाती।” हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रियंका की तारीफ़ कर रहे हैं। सिब्बी ने लिखा है, “मुझे अच्छा लगा कि आपने इस कैंप का दौरा किया। ये बहुत खुशी की बात है कि दुखियारों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश कर रहे हैं।” ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है कि इसलिए तो आप अच्छी लगती हैं।  जितनी आप ख़ूबसूरत हैं उतना ही आपका दिल भी।