धोनी के फैंस पर बेटी जीवा को क्यों आया गुस्सा, देखे वीडियो

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जितना उनके फैंस पसंद करते हैं उससे ज्यादा उनकी बेटी जीवा के साथ उनकी जोड़ी के फैंस हो गए हैं. अक्सर हमें धोनी के सोशल मीडिया एकाउंट पर जीवा धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की खूबसूरत और शरारतों वाली पोस्ट देखने को मिल जाती है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जिसमें धोनी की बेटी का हॉट अंदाज देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे जीवा धोनी का बताया जा रहा है.हालांकि वह इस वीडियों में वह दिखाई नहीं दे रही है लेकिन उसकी आवाज को सुना जा सकता है.

दरअसल शुक्रवार को आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद जब जीवा टीम बस में होटल वापस लौट रही थी तो उस दौरान रास्ते में कुछ वाइक सवार फैंस ने जब अपने फेवरेट खिलाड़ी को देखा तो वह खुद को रोक नहीं सकें. इन फैंस ने बस के आस-पास गाड़ी को भगाया और धोनी-धोनी की आवाज लगाने लगे. फैंस जब धोनी-धोनी की आवाज लगा रहे थे तो जीवा को यह पसंद नहीं आया.

इस पर महेंद्र सिंह धेनी की बेटी जीवा को गुस्सा आ गया, क्यूट जीवा अपने अंदाज में उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए नसीहत दी. उन्होंने पहले तो धीमी आवाज में स्लो-स्लो कहा, लेकिन जब फैंस नहीं माने तो फिर वह खुद भी जोर से चिल्ला पड़ी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.