उड़ती पूजा के पंख किसने काटे

परली : टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की आत्महत्या से राजनीतिक गलियारो में जोरशोर से चर्चा शुरू है। ऐसे में परली में भी इसकी चर्चा शुरु हो गयी है। यहाँ पर लोगो द्वारा मांग की जा रही है कि इस आत्महत्या की सीबीआई जांच हो और दोषी पर कड़ी कारवाई हो।

पूजा परली के वसंत नगर के सामान्य परिवार से आती है। कॉलेज करते करते वो सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने लगी। बोलने के अंदाज़ से लोगो में जानने कि उत्सुक्ता होने लगी कि ये लड़की कौन है। उसके बाद ये टिकटॉक में भी दिखने लगी। इसलिए उसकी चर्चा लोगो में होने लगी। कुछ महीने पहले हीअंग्रेजी स्पोकन क्लास के लिए पुणे आयी। यहा वानवडी पुलिस सीमा के अंतर्गत आने वाली एक बड़ी सोसायटी में अपने रिश्तेदार दोस्तो के साथ रहने लगी। रिश्तेदारो के अनुसार वो पिछले कुछ दिनो से तनाव में थी। 5 फरवरी को पुणे के अस्पताल में एडमिट भी हुई थी। उसके बाद रविवार को उसने आत्महत्या कर ली। दोषियो पर कड़ी कारवाई कर उसके परिवार को न्याय देने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता शांताबाई राठोड ने की है।

मौत की जांच हो: पंकजा मुंडे

भाजपा पार्टी सचिव पंकजा मुंडे ने ट्विट के माध्यम से मांग की है कि परली से पुणे पढाई के लिए आई पूजा चव्हाण के मौत की जांच गहराई से हो।