वॉटसऍप के जरिए चलनेवाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 4 विवाहिता सहित महिला एजेंट गिरफ्तार

पालघर : समाचार ऑनलाइन – पालघर में वॉटसअप के जरिए वेश्या व्यवसाय चलानेवाले का पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भांडाफोड किया है। पैसों का लालच देकर महिलाओं से वेश्या व्यवसाय करवाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने 4 विवाहित महिला और एक एजेंट महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को तुलीज पुलिस स्टेशन ने पिटा अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
एजेंट महिला ने एक वॉटसअप ग्रुप तैयार किया था, इस ग्रुप के जरिए वह विवाहति और अविवाहित पुरुषों को महिलाओं का फोटो भेजकर ग्राहकों आकर्षित करती थी। इस बारे में जानकारी  पालघर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह की विशेष टीम के पुलिस उपनिरीक्षक मल्हार थोरात और सहायक उप पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र शिवदे को मिली थी। उसके बाद उसने पुलिस मित्र की मदद से फर्जी ग्राहक तैयार कर नालासोपारा में जाल बिछाया था।
महिला का डेढ़ हजार और एजेंट महिला का एक हजार रुपए कीमत वॉटसअप के जरिए तय की गई। लेकिन महिला वॉटसअप के जरिए जगह की जानकारी नहीं दे रही थी। एजेंट महिला बार बार स्थान बदल रही थी। लेकिन पुलिस की महिला की गतिविधी पर पूरी नजर थी। आखिरकार नालासोपारा स्थित रॉयल होटल के पास खाली मैदान में मिलने का तय हुआ। इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर महिला और एजेंट महिला को रंगेहाथ पकड़ा।