पुणे कांग्रेस में कब होगा बदलाव ? शहर में शुरू हो गई चर्चा

पुणे, 24 जून : मनपा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पुणे शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन की सक्रियता तेज़ हो गई है। अध्यक्ष पद पाने के लिए संजय बालगुडे, आबा बागुल, वीरेंद्र किराड़, अरविंद शिंदे और दत्ता बहिरट ये पांच लोग इच्छुक है। इनमें से कौन बाजी मारते है इस पर कार्यकर्ताओं की नज़ारे टिकी हुई है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले है। जब वह अध्यक्ष बनाये गए थे तभी साफ हो गया था कि पुणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बदला जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बागवे को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया। उसी टाइम शहर कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा हो रही थी। लेकिन नाना पटोले ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। लेकिन इच्छुकों में हलचल बढ़ गई है। गुट नेता आबा बागुल, पूर्व गुट नेता अरविंद शिंदे, पूर्व नगरसेवक वीरेंद्र किराड़, पूर्व नगरसेवक संजय बालगुडे और पूर्व नगरसेवक दत्ता बहिरट ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। आने वाले मनपा चुनाव में अपनी संख्या बढ़ाने की चुनौती कांग्रेस के सामने है।

पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस काफी पिछड़ी है। ऐसे में पार्टी को सही स्थिति में लाने के लिए अध्यक्ष की जरुरत है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष बदल दिया है। इतना ही नहीं एनसीपी नेता अजीत पवार ने संकेत दिए है कि पार्टी में और बदलाव किया जाएगा। पुणे में कांग्रेस पार्टी में कब बदलाव होगा, इसे लेकर अभी चर्चा जारी है।