Pune News : OMG! IT हब में गांजे की खेती, हिंजवडी की घटना

पिंपरी : ऑनलाइन टीम – आईटी कंपनियों के कारण हिंजवडी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विश्व प्रसिद्ध हो गया है। यहां पहले खेती किया जाता था। हालांकि अब बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इसकी जगह ले ली है। लेकिन अब कुछ क्षेत्रों में ही कृषि बची है। पुलिस को ऐसे ही एक खेत में 6 फिट लंबे गांजा का पौधा मिला है।

मादक पदार्थ निरोधक दस्ते के एक पुलिस कांस्टेबल अजीत कुटे ने हिंजेवाड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और शेकर गोपाळ गुंजाळ (55, नि. इशदान सोसायटी, पौड रोड, कोथरुड) को गिरफ्तार किया है।

हिंजवडी पुलिस थाने क्षेत्र माण हिंजवडी रास्ते पर जोशी वडेवाले के पास सुरेश बोडके के स्वामित्व सर्व्हे नं. 431 व शेखर गुंजाळ के कब्जे में एक 6 फिट 3 इंच ऊंचे के 70 हजार 250 रुपए कीमत के 2 किलो 810 ग्राम वजन के गांजे का पेड़ अवैध रूप से लगाया गया है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा लगाने के मामले में अपराध दर्ज कर शेखर गुंजाळ को गिरफ्तार कर लिया है।