पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से 16 करोड़ का जुर्माना वसूला 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – पश्चिम रेलवे द्वारा अप्रैल  में बिना टिकट  और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इसके परिणामस्वरूप बिना बुक किये गये सामान के प्रकरणों सहित बिना टिकट यात्रा तथा अनियमित यात्रा के लगभग 2 लाख 86 हजार मामले पकड़े गए। इन मामलों में 14।64 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा 273 भिखारियों और 467 अनाधिकृत फेरीवालों पर को भी रेल परिसर से बाहर कर जुर्माना वसूल किया गया और 175 लोगों को जेल भेजा गया। यह जानकारी पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र भाकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में दलालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पश्चिम रेलवे द्वारा 210 जांच अभियान चलाए। जिसमें 191 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इन लोगों पर रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। इसी दौरान एक रिजर्वव्ड टिकट के हस्तांतरण के मामले में 5,150 रुपए की राशि वसूली गई। इस दौरान 12 वर्ष से अधिक उम्र के स्कूली बच्चों को लोकल ट्रेनों में महिला कोचों में यात्रा करते हुए पाया गया, जिन्हें वहां से हटाया गया।