West Bengal| सिर मुंडवाकर और गंगा जल छिड़ककर 200 भाजपा कार्यकर्ता दोबारा तृणमूल में लौटे

ऑनलाइन टीम- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनके कार्यकर्ता वापस अपनी पार्टी में लौटने लगे हैं। हाल ही में मुकूल रॉय भी भाजपा छोड़कर तृणमूल में वापस आ गए हैं। वापस तो लौट रहे हैं कार्यकर्ता लेकिन खास बात यह है कि इस गलती के प्रायश्चित के लिए अपना सिर मुंडा रहे हैं और गंगाजल छिड़क कर शुद्ध होने के बाद तृणमूल में शामिल हो रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता वापस तृणमूल कांग्रेस में लौट गये। उन्होंने माना की उनके पार्टी बदलकर बड़ी गलती हुई है। भाजपा में शामिल होना एक गलत फैसला था। हुगली के भाजपा कार्यकर्ता ने आरामबाग सांसद अपरूपा पोद्दार से हाथ मिला लिया। इसी महीने बीरभूम जिले के 50 कार्यकर्ता तृणमूल में लौट आए। इसके लिए उन्होने धरना देकर पार्टी में वापस लेने की गुहार लगाई थी। चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ता का तृणमूल कांग्रेस में लौटने का सिलसिला जारी है।

मुकुल रॉय भी लौटे

हाल ही में मुकुल रॉय भी तृणमूल में वापस आए। रॉय ने 2017 में तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। 11 जून को वापस तृणमूल में शामिल हो गए।