पुणे से संतरागाछी एवं  हटिया  के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन

पुणे: ऑनलाइन टीम- कोरोना के कम होते मामलों के बीच रेलवे भी रफ्तार पकड़ने लगी है। राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके चलते ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पुणे से संतरागाछी के लिए साप्ताहिक विशेष सुपर फास्ट एक्सप्रेस एवं पुणे से हटिया के लिए साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस  चलाने  का निर्णय लिया है I

 साप्ताहिक  विशेष गाड़ी संख्या 02492 संतरागाछी-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जून से 24 जून तक प्रति  गुरुवार को संतरागाछी से 23.25बजे रवाना होकर तीसरे दिन 9.05 बजे पुणे पहुंचेगी I साप्ताहिक विशेष गाड़ी सं.  02491पुणे – संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 जून से 26 जून तक प्रति शनिवार को पुणे से 17.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 5.15 बजे  संतरागाछी पहुंचेगी I  रास्ते में यह गाड़ी दौंडकार्ड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा,वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा,  राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर तथा खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी I इस गाडी के कुल छः फेरे होंगे I

 साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 08617 पुणे – हटिया एक्सप्रेस 11 जून से 25 जून तक प्रति  शुक्रवार को पुणे से 17.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00.20 बजे हटिया पहुंचेगीI साप्ताहिक विशेष गाड़ी सं.08618 हटिया -पुणे एक्सप्रेस 9 जून से 23 जून तक प्रति बुधवार को हटिया से 23:55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 9.05 बजे पुणे पहुंचेगी I  रास्ते में यह गाड़ी दौंडकार्ड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा,वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा तथा  राउरकेला, स्टेशनों पर रुकेगी I इस गाडी के कुल छः फेरे होंगे I