Weather Update | आज पुणे सहित पांच जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी ; मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया 

 

पुणे, 15 जुलाई : Weather Update पिछले सप्ताह भर से राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Weather Update) हो रही है। पुणे (pune) सहित पहाड़ी क्षेत्रों और कोंकण (Konkan) के समुंद्री किनारों में जमकर बारिश हो रही है।  आज भी महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।  पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सातारा (Pune, Raigarh, Ratnagiri, Kolhapur , Satara) इन पांच जिलों में आज मौसम विभाग (Meteorological Department) ने रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है।  संबंधित जिलों में आज कई जगहों पर अतिवृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग दवारा जारी किये गए अनुमान के अनुसार पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सातारा इन पांच जिलों में अगले 24 घंटे में 204. 4 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है।  गुरुवार के बाद राज्य में मानसून का जोर कुछ हद तक कम होने की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है।  इसके साथ ही आज मुंबई सहित ठाणे परिसर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इन जगहों पर मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
पिछले दो दिनों में रत्नागिरी और रायगढ़ इन दो जिलों में क्रमशः 135. 5 और 137. 7 मिलीमीटर बारिश हुई है।  इन दो जिलों में बारिश का यह दौर जारी रहेगा।  साथ ही मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मानसून पुरे देश में व्याप्त हुआ 
जून महीने की शुरुआत में मौसमी हवा चलने की वजह से केरल में मानसून का प्रवेश हुआ था।  कुछ ही दिनों में मानसून कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में व्याप्त हो गया था।  लेकिन कुछ दिनों की जोरदार बारिश के बाद यह शांत पड़ गया था।  इसकी वजह से कई जगह का तापमान बढ़ गया था।  करीब 20 दिनों के ब्रेक के बाद देश में फिर से मानसून की वापसी हुई।  इसके बाद अब मानसून दिल्ली समेत पुरे देश में व्याप्त होने की जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है।