Weather Update: अंडमान में मानसून ने दी दस्तक; अगले 3 दिनों में पुणे सहित महाराष्ट्र के ‘इन’ जिलों में बारिश

पुणे: ऑनलाइन टीम- पिछले कुछ दिन महाराष्ट्र के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे। एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या तो दूसरी ओर राज्य पर ताउते चक्रवात का कहर था। इस संकट का सामना महाराष्ट्र ने बहुत मजबूती से किया। इस चक्रवात की वजह से मुंबई सहित रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगड और पालघर जिलो में लोगो का बहुत नुकसान हुआ। कई लोगों के घर की छत उड़ गई, उन्हे खुले में रहने की नौबत आ गई। ताउते चक्रवात के नुकसान का अभी भी पंचनामा नहीं हो पाया है, तब तक राज्य में मानसून की हलचल शुरू हो गई है।

21 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप पर मानसून के दस्तक देने का अंदाजा मानसून विभाग का सही साबित हुआ। शुक्रवार को अंडमान और निकोबार निकोबार द्वीप पर मानसून ने दस्तक दी है। आज ही अंडमान में काले बादल छाने की जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। इसलिए आज ही यहाँ पर बारिश होने की संभावना है। अगले 8 दिनो में अर्थात हर साल की तरह 1जुन को केरल में मानसून के आगमन की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।

इसके बाद अगले 3 से 4 दिनो में मध्य महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्र में कुछ जगहो पर मध्यम तो कुछ जगहो पर जोरदार बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताया है। सोमवार और मंगलवार को पुणे, सातारा, नासिक और कोल्हापुर जिले में बारिश शुरू होगी। यहाँ पर बिजली के कड़कने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। अप्रैल महीने के शुरुआत से ही महाराष्ट्र के मौसम में बदलाव देखे गए हैं। कई जगहो पर बिन मौसम बारिश भी हुई।

केरल में 1 जून को मानसून आएगा

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून को केरल में मानसून दस्तक देगा। अभी मानसून के लिए अनुकूल मौसम का निर्माण हो चुका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। वहीं 10 जून तक कोकण में भी मानसून का आगमन होगा। उसके बाद 15 से 20 जून तक पूरे महाराष्ट्र में मानसून दस्तक देगा।