Weather Update | महाराष्ट्र में अगले दो  दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना

पुणे (Pune News) : मौसम विभाग (Meteorological Department) ने राज्य में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश (Rain) होने की संभावना (Weather Update) जताई है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश (Weather Update) होगी,  यह जानकारी मौसम विभाग पुणे (Meteorological Department Pune) के वैज्ञानिक के.एस. होसालीकर (Scientist K.S. Hosalikar) ने दी है।

 

होसालीकर ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार नंदुरबार, गोंदिया, भंडारा, पालघर, ठाणे, अहमदनगर, बीड, रायगढ़, पुणे, उस्मानाबाद, रत्नागिरी, सतारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिलों में बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, धुले, नासिक, जलगांव, नंदुरबार, जालना, अकोला, अमरावती, नागपुर, वर्धा, गढ़चिरौली, लातूर, परभणी,  औरंगाबाद, वाशिम और यवतमाल जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी (Rain Alert) दी गई है। बुलढाणा, परभणी, हिंगोली, नांदेड़ और चंद्रपुर जिलों में भी भारी बारिश (Rain) की चेतावनी दी गई है।

 

इस बीच 16 अक्टूबर को बारिश की वापसी के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह (शनिवार) थोड़ी ठंड थी लेकिन मुंबई (Mumbai) में अभी भी नम वातावरण और गर्मी है। शनिवार सुबह सतारा 18.7 डिग्री सेल्सियस, नासिक 16.3, सोलापुर 18.6, औरंगाबाद 18.4, महाबलेश्वर 15.8, पुणे (Pune) 18.4, बारामती 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

Petrol Diesel Price Pune | आज फिर बढ़े तेल के दाम! पुणे में डीजल सौ पार, 15 दिन में साढ़े चार रुपये की बढ़ोतरी