Weather Forecast | महाराष्ट्र में इस सप्ताह मूसलाधार बारिश होने की संभावना

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई (Mumbai) सहित पूरे राज्य में 9 सितंबर तक गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार से बहुत मूसलाधार बारिश (Weather Forecast) होने की चेतावनी मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दी है। मराठवाडा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में बारिश का असर (Weather Forecast) रहेगा, 7 और 8 सितंबर को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में बारिश (Rain) की तीव्रता अधिक रहेगी।

 

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, नासिक, पुणे, सातारा और रत्नागिरी जिले में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)जारी किया गया है। 6 सितंबर को रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग, परभणी लातूर, हिंगोली, नांदेड जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 सितंबर को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग, कोल्हापुर, सातारा, पुणे, नसिक, औरंगाबाद, जालना और अकोला जिले में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, ऐसी जानकारी भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्णानंद होसालीकर (Scientist Krishnanand Hosalikar) ने दिया है। मुंबई (Mumbai) शहर और उपनगर में भी बारिश होगी। सोमवार को भी मुंबई में यही स्थिति रहेगी, यह जानकारी मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से दी गई है।

 

 

 

 

——————————————————————————————————————————–

 

Maharashtra Weather Update | अलर्ट! राज्य में अगले 4 दिनों में कोंकण और मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश, मुंबई, ठाणे समेत पालघर में चेतावनी

मुंबई – Maharashtra Weather Update | भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अगले चार दिनों तक राज्य में मूसलाधार से बहुत भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटों में उत्तर और उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यही कारण है कि अगले चार से पांच दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश मुंबई (mumbai) , ठाणे (thane) और पालघर (palghar) जिलों में दर्ज की जा सकती है।

 

Ganeshotsav 2021 | मास्क न पहनने को लेकर एक्शन में मुंबई पुलिस! एक दिन में 6,000 से ज्यादा लोगों पर लगाया जुर्माना