Weather Forecast | महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश

रत्नागिरी (Ratnagiri News) : महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस साल संतोषजनक बारिश (Weather Forecast) हुई है। इसके अलावा सोमवार और आज मंगलवार को भी बारिश (Rain) जारी है। कर्नाटक में बने निम्न दबाव के बेल्ट का असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा। इसलिए क्षेत्रीय मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश (Weather Forecast) होने की संभावना है। इसके अनुसार, अगले 24 घंटों में पालघर, ठाणे, नवीमुंबई, मुंबई, रायगढ़, नंदुरबार, धुले, जलगांव और नासिक में मूसलाधार से  भारी बारिश होने की संभावना है।

 

राज्य के मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्र में एक निम्न दबाव का बेल्ट बन रहा है। कोंकण में दिन भर बारिश होती रहेगी। इसमें खासकर उत्तरी कोंकण में बारिश का असर ज्यादा रहेगा। साथ ही उत्तरी महाराष्ट्र (North Maharashtra) यानी धुले, नंदुरबार, जलगांव, पुणे, अहमदनगर जिलों में भी कम दबाव की पट्टी का असर देखने को मिलेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) और कुछ क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

 

इस बीच मराठवाड़ा इलाके में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस परिसर में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में मराठवाड़ा में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी, लेकिन बारिश जारी रहेगी।

 

 

 

 

———————————————————————————————————————————–

 

Pune | अब चलेगी ST की इलेक्ट्रिक बसें, पुणे से इन पांच शहरों का सफर होगा सुखद

पुणे (Pune News) : Pune | राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) नीति लागू की जा रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अगले एक कदम के रूप में, राज्य परिवहन महामंडल (state transport corporation) महामंडल मतलब एसटी जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों (electric bus) का उपयोग करेगा। आनेवाले समय में एसटी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें नजर आएंगी। एसटी प्रशासन (ST Administration) 100 इलेक्ट्रिक बसों को किराए पर लेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जल्द ही अध्यादेश जारी किया (Pune) जाएगा।

 

Maharashtra News | पांचवी से दसवीं तक सभी स्कूलों में अब मराठी अनिवार्य, नया सरकारी आदेश जारी