Weather Forecast | वीकेंड में राज्य में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश होगी ; पुणे सहित 11 जिलों को मौसम विभाग की चेतावनी 

पुणे (Pune News) : Weather Forecast | अरब समुंद्र में पैदा हुए हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण  भारतीय समुंद्री किनारों (Indian sea shores) से दूर जाने के बाद राज्य में आकाश साफ़ हो गई  है।  जबकि उत्तर पूर्व परिसर में हवा का दबाव बढ़ने से राज्य में न्यूनतम तापमान में काफी हद तक कमी आई है।  पिछले दो-तीन दिनों में पुणे (Pune) में भी तापमान लुढ़का है।  राज्य में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।  बुधवार की सुबह पुणे जिले के हवेली में सबसे कम 10. 3 डिग्री सेल्सियस तापमान (Weather Forecast) दर्ज किया गया।  इसकी वजह से पुणे में सुबह काफी ठंड (Cold) महसूस की जा रही है।  

 

दूसरी तरफ फ़िलहाल तमिलनाडु (Tamil Nadu) और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के समुंद्री किनारों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है।  अगले एक दो दिन हवा का कम दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने की संभावना है।  ऐसे में 11 नवंबर तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के समुंद्री किनारों में जोरदार बारिश (Heavy Rain) होगी।  संबंधित परिसर में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।  नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।  इसका कुछ असर महाराष्ट्र (Maharashtra) पर भी होगा।
ऐसे में वीकेंड में महाराष्ट्र के कोंकण, पहाड़ी क्षेत्रों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग ने शनिवार 13 नवंबर और रविवार 14 नवंबर को पुणे (Pune) सहित कुल 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।  शनिवार को राज्य के पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली, सातारा, सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड़ और लातूर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी।  रविवार को भी राज्य में यही स्थिति रहेगी। ऐसे में वीकेंड में घूमने जाने का प्लान बना रहे लोगों को अपना प्लान टालने की सलाह मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दी है।

 

 

MP Udayanraje Bhosale | शिवेंद्रराजे के विरोध के बावजूद उदयनराजे भोसले का निर्विरोध चयन, जिला बैंक के चुनाव में दिखी सादगी