Weather Forecast | 24 घंटे में राज्यभर में भारी बारिश की चेतावनी ; इन 6 जिलों को अधिक खतरा

मुंबई (Mumbai News), 31 अगस्त : पिछले दो दिनों में राज्य में कई जगहों पर मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश (Weather Forecast) हुई है।  विदर्भ सहित मराठवाड़ा, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र में भी जमकर बारिश (Rain) हुई है। आज भी राज्य में बारिश की स्थिति (Weather Forecast) बनी हुई है।  आज दक्षिण महाराष्ट्र (South Maharashtra) के कुछ जिलों को छोड़कर राज्य में हर तरफ भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दी है।  ऐसे में अगले 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर मूसलाधार से अति मूसलाधार जबकि कुछ जगहों पर काफी तेज़ बारिश होगी।

 

आज मुंबई सहित पालघर, ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़, नंदुरबार, धुले, जलगांव और नाशिक इन जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की धुवांधार  बैटिंग होने की संभावना है। ठाणे, नाशिक, धुले, जलगांव, पालघर और नंदुरबार इन जिलों में सबसे अधिक खतरा हैं। पालघर को छोड़कर संबंधित जिलों के लिए मौसम विभाग (meteorological department) ने ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है। जबकि पालघर के लिए रेड अलर्ट (red alert) जारी किया गया है।  इन जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

दूसरी तरफ पुणे (Pune) सहित अहमदनगर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और औरंगाबाद सहित मराठवाड़ा और पुरे विदर्भ के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है।  संबंधित जिलों में कई जगहों पर मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।  जबकि विदर्भ के सभी जिलों में बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश होगी।  इस दौरान इन जगहों पर तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।  दक्षिण महाराष्ट्र के आठ जिलों को छोड़कर राज्यभर में हर जगह बारिश की संभावना है।

 

बुधवार को राज्य में बारिश का जोर कम रहने की आशंका है।  बुधवार को मुंबई सहित उत्तर महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।  शेष महाराष्ट्र में शुष्क वातावरण रहने की आशंका है।  लेकिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश (Rain) होने का अनुमान है।

 

 

Weather Forecast | महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश

Mumbai | मुंबई विश्वविद्यालय को मिला NAAC A++ का दर्जा