मौसम डायरी : भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट  

नई दिल्ली, 25 फरवरी  – फरवरी महीने की तेज़ गर्मी और धुप का सामना करने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग दवारा जताये गए अनुमान के बारे में जान लेना जरुरी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन भारी बारिश के आसार है. इसके बाद वापस से ठण्ड लौटेगी। इसके लिए कई राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बिहार, उड़ीसा, आसाम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका जताई है।  28 और 29 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है।  इसके साथ कोहरे और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट 
रायपुर सहित पुरे प्रदेश में रात भर जमकर बारिश हुई है।  इसके बाद मंगलवार सुबह 6 बजे भी हलकी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अभी चक्रवात छत्तीसगढ़ के ऊपर 900 मीटर बना हुआ है. दूसरा चक्रवात साउथ पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर 1. 5 किलोमीटर बना हुआ है।  तीसरा चक्रवात पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0. 9 किलोमीटर पर अभी मौजूद है.
झारखंड में बदला मौसम 
झारखंड में बारिश के बाद ठंड और कनकनी लौट आई है।  पलामू में जमकर ओले पड़ने की खबर है।  मेदनीपुर समेत चैनपुर, सतबरवा, लेस्लीगंज, पाटन आदि में मंगलवार सुबह पौने आठ बजे ही बदल छाने से रात जैसा नज़ारा हो गया. बुधवार को भी यह स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चलेगी और जोरदार बारिश होगी।
बिहार में बदला मौसम का मिजाज 
बिहार में अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना जताई गई हैं।  मंगलवार सुबह कई इलाको में बारिश हुई. राजधानी पटना सहित जहानाबाद, वैशाली, गोपालगंज, बक्सर, सिवान, पश्चिम चम्पारण सहित कई जिलों में सुबह से बारिश होने के कारण तापमान काफी नीचे चला गया है।
उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बर्फ़बारी 
यहां पहाड़ो में बर्फ पिघलने से सुबह शाम ठण्ड काफी बढ़ गई है।  मौसम विभाग के बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अभी मौसम का मिजाज बदला बदला ही रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम 
हाल में दिल्ली में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था. लेकिन यहां अब फिर से गर्मी और तपिश महसूस की जाने लगी है।  मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उड़ीसा में येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर जोरदार बारिश का अनुमान है।  राज्य के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले तीन दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना है. 25 से 27 फरवरी तक हलकी से मध्यम बारीश की संभावना है।