Weather Alert | मुंबई, ठाणे, पुणे में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; पालघर जिले में ‘रेड अलर्ट’

मुंबई (Mumbai News) : राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Weather Alert) हुई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा कि कई शहरों और जिलों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हुई है, 11 जिलों में आज (8 सितंबर) को मूसलाधार बारिश होने की संभावना (Weather Alert) है। मुंबई, ठाणे और पुणे (Pune) समेत 11 जिलों को ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। पालघर को रेड अलर्ट (Red Alert) दिया गया है।

 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का बेल्ट बनने से राज्य में बारिश (Rain) की तीव्रता बढ़ गई है। राज्य में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज (8 सितंबर) भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, पालघर (Palghar) जिले में गरज के साथ छींटे पड़ने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पालघर जिले को रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।

 

इसके अलावा, मुंबई, ठाणे, पुणे और अन्य तटीय क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नंदुरबार, धुले, नासिक, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा और पुणे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। राज्य के पांच जिलों में येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है।

 

राज्य के अन्य जगहों पर जलगांव, औरंगाबाद, जालना, बुलढाणा और अकोला जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इन जिलों को येलो अलर्ट जारी (Yellow Alert) किया गया है।

 

राज्य में बारिश का असर…

 

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार (7 सितंबर) को भारी बारिश हुई। मुंबई, कोंकण, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि पूरे राज्य में बारिश (Rain) से किसानों को राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर फसलों को भारी नुकसान भी पहुंचा है।

 

भारी बारिश से कई जगहों पर नदियों में पानी भर गया है। बाढ़ से उबर रहे रायगढ़ और रत्नागिरी में भी भारी बारिश हुई है। चालीसगांव में भी नदियां और नालों में फिर पानी भर गया है। मुंबई, नागपुर, बुलडाना, जामनेर, लातूर और नासिक में भारी बारिश (Heavy Rain) हुई।

 

 

Maharashtra | महाराष्ट्र में ‘इस’ दिन से शुरू होंगे कॉलेज