Weather Alert | उत्तर महाराष्ट्र में ‘ऑरेंज’ अलर्ट; मराठवाडा में बारिश की संभावना

पुणे (Pune News) : Weather Alert | बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्शेत्र बन रहा है जिससे विदर्भ (Vidarbha) में हर जगह बारिश का प्रमाण बढ़ गया है। बुधवार को उत्तर महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले, नंदूरबार, जलगांव, नासिक के साथ औरंगाबाद जिले के लिए मौसम विभाग (Weather Department) ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट (orange alert) जारी किया है। इसके साथ ही कोकण के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगड, रत्नागिरी,मराठवाडा के जालना, बीड और विदर्भ के अकोला, बुलडाणा, वाशिम जिले में हल्की बारिश (Rain) से जोरदार बारिश की संभावना (Weather Alert) होने की चेतावनी दी की है।

 

पिछले 24 घंटे में मध्य महाराष्ट्र (Madhya Maharashtra), मराठवाडा (Marathwada), विदर्भ (Vidarbha) में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। शिरूर 70, कोपरगांव 60, भोकरदन 70, विदर्भ के भिवापुर 80 मिमी बारिश दर्ज हुई। अन्य जगह पर मध्यम से हल्की बारिश (Rain) हउई। मंगलवार को दिन भर में परभणी 19, अकोला 11, नागपुर 16, वर्धा 10, मुंबई 9, चंद्रपुर 7 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

 

मंगलवार को कोंकण के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगड, रत्नागिरी जिले में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश (Heavy rain) हुई।  मध्य महाराष्ट्र में बहुत सारे जगहों पर बारिश की संभावना है।

 

उत्तर महाराष्ट्र के धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मराठवाडा के औरंगाबाद के साथ जालना, बीड जिले में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश की संभावना है।

 

विदर्भ के अकोला, बुलढाणा, वाशिम जिले में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। पुणे जिले के घाट परिसर में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

 

पुणे (Pune) शहर में बुधवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। घाट परिसर में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

 

 

Enforcement Directorate | ईडी की बड़ी कार्रवाई, ‘इस’ पूर्व विधायक की 234 करोड़ की संपत्ति जब्त

Anti Corruption Pune | पुणे में महिला क्लर्क 3450 रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की जाल में फंसी, मची खलबली