मुंबई के ठाणे जिले के कल्याण में पति 4 वर्ष से ढूंढ रहा था, सीमा को प्रेमी के साथ सना के रूप में देखकर लगा झटका ! पुलिस भी चकराई 

 

ठाणे, 22 जून : यहां से एक अनूठी घटना सामने आई है।  यहां से लापता हुई एक महिला करीब 4 साल बाद मिली हैं. इसके बाद जो सच सामने आया है उसे सुनकर संबंधित महिला के परिवार को जबर्दस्त झटका लगा है।  क्योंकि यह महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

यह घटना ठाणे जिले के कल्याण की है।  संबंधित महिला 30 मई 2017 में मायके से ट्रेन से आने के दौरान लापता हो गई थी।  इसके बाद परिवार ने महिला को काफी ढूंढा।  लेकिन वह नहीं मिली।  इसके बाद जब 4 वर्ष के बाद उसका पता चला और पूरा मामला परिवार को समझ आया तो उन्हें काफी जबर्दस्त झटका लगा है।  परिवार को पता चला है कि महिला 4 वर्ष से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

यह है पूरा मामला 
बताया जा रहा है कि ठाणे जिले के कल्याण की एक कंपनी में शाहबाज शेख और सीमा कोष्टी साथ में काम करते थे।  अंबरनाथ में रहने वाली सीमा 30 मई 2017 को अपने मायके मनमाड़ से ट्रेन से आने के दौरान अचानक लापता हो गई।  इसके बाद परिवार उसके लापता होने की शिकायत मनमाड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

इस बीच कल्याण में रहने वाला शाहबाज शेख भी लापता हो गया।  इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शाहबाज शेख और उसके परिवार पर नज़र बनाये रखी।  आख़िरकार 4 वर्ष के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि कल्याण में रहने वाला शाहबाज शेख के चाचा की मौत हुई तो शाहबाज शेख अपनी पत्नी के साथ कल्याण आया हुआ है।

जानकारी मिलते ही पुलिस सीधे शाहबाज के घर पहुंची। इसके बाद शाहबाज की पत्नी सना से पूछताछ की।  इसपर उसने बताया कि वह सना नहीं सीमा है।  उसने बताया कि मनमाड़ से फरार होने के बाद उसने शाहबाज के साथ शादी कर ली और सीमा से सना बन गई। फ़िलहाल पुलिस को भ्रमित करने के आरोप में पुलिस ने दोनों को कस्टडी में ले लिया है।