Wardha | आधी रात को 6 साल की बच्ची के गले में 2 घंटे तक लिपटा रहा सांप, फिर डसा

वर्धा – Wardha | रात के अंधेरे में लगातार दो घंटे तक सोई बच्ची के शरीर पर बैठा जहरीला सांप आखिरकार बच्ची (snake bite) के हाथ पर डस लिया। (Wardha) अस्पताल में लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना तालुका के बोरखेडी (कला) में घटी। पूर्वा पद्माकर गडकरी (6) शुक्रवार की रात अपनी मां के साथ जमीन पर सो रही थीं। रात 12 बजे के आसपास यह जहरीला सांप दोनों मां-बेटी के शरीर पर चढ़ा। जब मां उठी तो वह एक तरफ हट गई, लेकिन सांप बेटी की गर्दन पर लिपटा था। मां-बेटी दोनों डरी हुई थी। बचने के कई कोशिश किये गए लेकिन, कुछ भी तरीका काम नहीं आया। सांप जाने के लिए तैयार ही नहीं था।

इस तरह डर के साये में 2 घंटे तक बीता। फिर बच्ची की हालत बहुत दयनीय हो गयी और आखिर रात करीब 2 बजे सांप ने बच्ची के गले से निकलने की कोशिश की। लेकिन, जैसे ही सांप के हिस्से को लड़की की पीठ के नीचे दबाया गया, जहरीले सांप ने लड़की के हाथ को तुरंत काट लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने महिला को सेवाग्राम के कस्तूरबा अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची का सेवाग्राम की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है।

 

Pune | मध्य महाराष्ट्र, कोंकण के समुंद्री किनारों में भारी बारिश की चेतावनी