चंद घंटों में वाकड पुलिस ने लापता बच्चे को ढूंढ निकाला 

वाकड । समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ शहर में शौचालय में बंद बच्चे को वाकड पुलिस ने महज चार घंटो में ढूंढ निकाला। लापता बच्चे का नाम आरोश समाधान म्हस्के (4 साल) है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a1173f51-c3f1-11e8-bf50-5fe99a9494c1′]

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, वाकड परिसर के थेरगांव इलाके में आरोश अपने परिवार के साथ रहता है। आज सुबह 12 बजे के करीब आरोश खेलते खेलते शौचालय गया था। अचानक शौचालय बंद होने से काफी देर तक आरोश घर नहीं लौटा।  जिसके बाद परिवार वाले चिंतित हो गए। घटना के बाद आरोश की मां भागते-भागते वाकड पुलिस थाने में गयी और वहां बेटे के लापता होने का शिकायत दर्ज़ कराई।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे : अखिलेश यादव
घटना के बाद वाकड पुलिस की पूरी टीम आरोश की तलाश में जुट गयी। आख़िरकार चंद घंटों में ही पुलिस के हाथ कामियाबी लगी।  पुलिस ने आरोश को घर के पिछले शौचालय में बंद पड़ा मिला और बाद में आरोश को परिवार वाले को सौप दिया।  जिसके बाद आरोश के परिवार वालों ने वाकड पुलिस का शुक्रियादा किया। पिंपरी चिंचवड शहर में आये दिन अपहरण और हत्या के मामले उजागर हो रहे है। जिससे पुलिस प्रशासन का नाम बदनाम हो रहा है। लेकिन महज 4 घंटो में वाकड पुलिस ने बच्चे को ढूंढ निकालकर पुलिस की छवि को फिर एक बार अच्छा करने की कोशिश की है।

[amazon_link asins=’B077X9B22T,B077XGCZKL’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d268fa93-c3f1-11e8-962c-9ff6a0963d3a’]